PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

लोकसभा चुनाव की आ गई बारी,जनता निभाएगी जिम्मेदारी

postnxt

postnxt

Mar 16, 2024 · 9:30 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची- लोकसभा चुनाव की बारी आ गई है.भारत निर्वाचन आयोग ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.सात चरणों में पूरे देश में चुनाव होंगे.543 लोकसभा सीटों के लिए 97 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. चुनाव में क्या होगा यह तो जनता तय करेगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ 400 पार सीटें लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.चुनाव की तारीख को की घोषणा से पहले ताबड़तोड़ कार्यक्रम होते रहे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा से कुछ मिनट पूर्व तक कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित करते रहे.भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगभग 10 साल की सरकार ने देश का को अलग पहचान दी है.आज अंतरर्राष्ट्रीय मंच पर भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में देखा जा रहा है.हर वर्ग के लिए काम हुआ है.कनेक्टिविटी से लेकर गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर भरपूर काम हुआ है.भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में अभियान चला है.
उधर दूसरी तरफ विरोधी यानी इंडिया गठबंधन अभी अपनी जीत का दावा कर रहा है.लेकिन चेहरे को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है.कांग्रेस को उम्मीद है कि अन्य घटक दलों के साथ लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन होगा और मोदी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी.भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य प्रदीप वर्मा ने कहा है कि पूरे देश में मोदी की लहर है.संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं की पूंजी और जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बना है.कोरोना महामारी के दौरान दुनिया ने देख लिया कि किस प्रकार से अर्थव्यवस्था को संतुलित रखते हुए भारत ने इस आपदा से निजात पाई.
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का दावा है कि मोदी सरकार में जिस प्रकार से लोगों को आत्म सम्मान का एहसास हुआ है.इससे पहले किसी भी सरकार में नहीं हुआ था.आज भारतीय विकसित देशों के किसी नागरिक से अपने को कम नहीं मानते हैं.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत एक मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है.आज विश्व की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले दो-तीन साल में यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा.
बात हम झारखंड की करते हैं.झारखंड में चार चरणों में मतदान होंगे.पहला चरण 13 मई को, दूसरा चरण 20 मई को, तीसरा चरण 25 मई को और चौथा चरण 1 जून को होगा.पहले चरण यानी 13 में को खूंटी, पलामू, सिंहभूम और लोहरदगा सीट पर मतदान होंगे,20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए मतदान कराए जाएंगे.25 मई को गिरिडीह, धनबाद रांची और जमशेदपुर सीट के लिए मतदान होंगे.1 जून को राजमहल गोड्डा और दुमका सीट पर मतदान होंगे. झारखंड में भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता चुनाव तारीखों के ऐलान से खुश हैं.उधर गांडेय विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: