रांची- भाजपा के कर्मठ नेता और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने विधानसभा पहुंच कर निर्वाची अधिकारी के समक्ष राज्यसभा के पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया.नामांकन का पर्चा भरने के लिए भाजपा के विधायक विधानसभा पहुंचे.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा विधायक दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी भी मौजूद थे.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी विधानसभा पहुंचे.प्रदीप वर्मा ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर राज्यसभा के लिए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन का पर्चा भरा.
दूसरी तरफ सरफराज अहमद ने भी गठबंधन की ओर से प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन का पर्चा भरा.इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायक मौजूद रहे.दो ही नामांकन पत्र भरे जाने की वजह से प्रदीप वर्मा और सरफराज अहमद के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है.नामांकन पत्र की जांच कल होगी.13 मार्च को नामांकन पत्र वापसी का समय खत्म होने के बाद दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा.इन्हें सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कोई तीसरा प्रत्याशी इस चुनाव में नहीं उतरा निर्विरोध चुने जाने की परंपरा अच्छी मानी जाएगी उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में हरिहर महापात्रा नामक एक उद्यमी द्वारा राज्यसभा का पर्चा खरीदा गया था उसके बाद से यह क्या से लगाया जा रहा था कि शायद दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हो सकते हैं.लेकिन अंतत यह साफ हो गया कि भाजपा की ओर से एक और गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ही प्रत्याशी होंगे.नाम वापसी की तिथि के बाद दोनों निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए जाएंगे.
राज्यसभा के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा
postnxt
Mar 11, 2024 · 2:21 PM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
