PostNxt - Breaking News
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

postnxt

postnxt

Sep 21, 2024 · 10:55 PM
Share:
Advertisement

रांची – परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड में भाजपा के बड़े–बड़े नेताओं का आने का सिलसिला जारी है.शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो स्थान पर गए.चतरा जिले के इटखोरी में उन्होंने मां भद्रकाली की पूजा अर्चना की.आशीर्वाद लिया.उसके बाद वहां एक परिवर्तन रैली को संबोधित किया.उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला किया है.

उन्होंने कहा कि यह सरकार अब जाने वाली है क्योंकि इस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है.राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार में यह सरकार डूबी हुई है और कभी भी जानता ऐसे भ्रष्ट लोगों को सत्ता नहीं देगी.उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

राजनाथ सिंह इटखोरी के बाद गढ़वा जिले के बंशीधर नगर पहुंचे.यहां पर उन्होंने भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना की उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है.आने वाले विधानसभा चुनाव में यह जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी.उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार कर कोई कमीज की बटन खोलकर शान से नहीं घूमता है.जनता सब समझ रही है समय आने पर सारा हिसाब चुकता कर देगी.

गढ़वा में राजनाथ सिंह के लिए जो हेलीकॉप्टर था उसका तेल खत्म हो गया.टैंकर से तेल पलामू से गढ़वा आ रहा था लेकिन रास्ते में टैंकर खराब हो गया जिस कारण से वह समय पर गढ़वा नहीं पहुंच सका.काफी देर इंतजार करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से गढ़वा से वाराणसी के लिए रवाना हो गए.उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे.

Found this article helpful? Share it:

Share: