PostNxt - Breaking News
Advertisement

मूर्खों के सरदार आखिर कौन, पीएम मोदी ने क्यों कहा

postnxt

postnxt

May 04, 2024 · 8:28 PM
Share:
Advertisement

गुमला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड प्रवास के दूसरे दिन लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सिसई में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया.प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से भ्रष्टाचार इस राज्य में हुआ है,उसे राज्य की जनता नहीं छोड़ेगी.उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के सहयोग से चल रही इस सरकार में खनिज संसाधन की लूट हुई है, वह किसी को भी बर्दाश्त नहीं होगा.गरीबों का हक मारा गया है.
उन्होंने भीड़ से पूछा कि अगर किसी के घर में कोई चोरी करेगा तो उसके उसके साथ क्या किया जाएगा उन्होंने कहा कि उसे निश्चित रूप से सजा मिलेगी.इसी प्रकार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के संसाधन को लूटा है.सेना की जमीन का फर्जीवाड़ा किया है.ऐसे लोगों को सजा मिलनी ही चाहिए.मोदी ने कहा कि कोर्ट ने भी इस पर ठप्पा लगाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों का ख्याल नहीं किया. उन्होंने कहा कि आजकल विरोधी यह झूठ फैला रहे हैं कि मोदी अगर फिर से सत्ता में आया तो आरक्षण खत्म कर देगा.संविधान को बदल देगा.उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रचार करने वाले मूर्खों के सरदार हैं.उन्होंने कहा कि मोदी पिछले 10 साल से शासन कर रहा है.सरकार चला रहे हैं.शान से देश की सेवा कर रहे हैं.हर वर्ग की चिंता करते हैं.उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी उनके जीते जी संविधान को छू नहीं सकता.उन्होंने कहा कि वे तो संविधान की भक्ति करते हैं.उन्होंने यह भी कहा कि देश में झूठ का बाजार नहीं चलेगा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं आजकल यह भी कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि सत्ता में आने के बाद सभी की संपत्तियों का मूल्यांकन होगा जिनके पास संपत्ति अधिक होगी.उनसे लेकर दूसरे को दे दिया जाएगा.दूसरा कौन होगा यह मनमोहन सिंह पहले भी कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि पहले लव जिहाद फिर लैंड जिहाद और अब वोट जिहाद किया जा रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: