PostNxt - Breaking News
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कुछ ऐसा जो जानना जरूरी है

postnxt

postnxt

Apr 29, 2024 · 11:14 PM
Share:
Advertisement

रांची- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय झारखंड दौरा पर आए थे.झारखंड आने के पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी स्मृति ईरानी के नामांकन कार्य में शामिल हुए.चुनावी सभा को भी संबोधित किया.उसके बाद मोहन यादव झारखंड पहुंचे.रांची एयरपोर्ट से सीधे चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज पहुंचे.वहां पर उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि कालीचरण सिंह यहां के स्थानीय निवासी हैं.उन्हें जनता अपार समर्थन देगी.उसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रांची पहुंचे.यहां पर भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया.उन्होंने बाबूलाल मरांडी से भी मुलाकात की.बाबूलाल मरांडी ने भी उनका स्वागत किया.इस मौके पर प्रेस से बात करते हुए मोहन यादव ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है वह ऐतिहासिक है.कई पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है. जम्मू कश्मीर से धारा 370 बहुत सरलता से हटा दिया.इसके अलावा भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास भी हुआ और इसका लोकार्पण भी.उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदीमय है.इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने और बीजेपी में शामिल होने के विषय पर मोहन यादव ने कहा कि पूरा मध्य प्रदेश मोदी मोदीमय है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि मोदी पार्ट 3 में वह काम भी हो जाएगा जिसकी और देश देख रहा है श्री कृष्ण जन्मभूमि संबंधी विवाद भी पलट जाएगा भगवान श्री कृष्णा भी मुस्कुराएंगे.

Found this article helpful? Share it:

Share: