PostNxt - Breaking News
Advertisement

भारत निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव तैयारी को लेकर पहुंची रांची

postnxt

postnxt

Sep 23, 2024 · 10:45 AM
Share:
Advertisement

रांची- झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले महीने होना है.झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए अधिकतम तीन चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है.झारखंड में प्रशासनिक महकमा इसके लिए कितना तैयार है, इसकी समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की 12 सदस्य टीम रांची पहुंची है.मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में यह टीम रांची पहुंची.

रांची में राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद अलग-अलग स्टेकहोल्डर के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है.24 तारीख को सभी जिलों के उपायुक्त और एसपी के साथ तैयारी की समीक्षा की जाएगी.शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की आवश्यकता पर मंथन होगा.

चुनाव में धन बल और बाहुबल को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के संबंध में भी सभी पक्ष से विचार विमर्श होंगे.सारी बैठकर रेडिसन ब्लू में निश्चित है रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दिल्ली से आई टीम का स्वागत किया.

Found this article helpful? Share it:

Share: