रांची – लोकसभा चुनाव के साथ गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव प्रस्तावित है.यहां पर सरफराज अहमद के इस्तीफा की वजह से चुनाव होना है.यह उपचुनाव होगा.भाजपा ने दिलीप कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है .बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर 2019 में उन्होंने गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था.भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज इसकी घोषणा की है.मालूम हो कि गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं.
भाजपा ने गांडेय विधानसभा सीट पर दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया
postnxt
Mar 30, 2024 · 12:04 AM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
