PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप वर्मा ने झामुमो को दिया जवाब

postnxt

postnxt

Sep 23, 2024 · 12:21 AM
Share:
Advertisement

रांची-झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है.पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने प्रेसवार्ता कर कहा कि यह परिवर्तन यात्रा नहीं बल्कि षड्यंत्र यात्रा है.स्थिति तो ऐसी है कि हेलीकॉप्टर का तेल खत्म हो जा रहा है.पार्टी के बड़े-बड़े नेता अपने राज्य को छोड़ झारखंड में आकर लोकप्रिय हेमंत सरकार पर आरोप लगा रहे हैं.सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा में सैनिक अधिकारी की बेटी और मेजर की मंगेतर के साथ पुलिस में जो किया वह सबके सामने है.लेकिन एक शब्द भी किसी के मुंह से बोली नहीं निकली क्योंकि यहां पर भाजपा की सरकार है.बिहार के नवादा में भी दलित पर हमला किया गया.उनके घर तोड़ दिए गए किसी भी भाजपा नेता ने इस पर अपने मुंह खोलने की कोशिश नहीं की.इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रदेश के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता को अपने बेहतरीन तरीके से जवाब दिया है.प्रदीप वर्मा ने कहा कि जब से भाजपा का यह कार्यक्रम यानी परिवर्तन यात्रा का स्वरूप तय हुआ है, सत्ता में बैठे राजनीतिक दल के नेता घबराए हुए हुए अब हेलीकॉप्टर के तेल और गाड़ी के ड्राइवर की चिंता कर रहे हैं.इतना अगर समय उनके पास है और चिंता करनी है तो यहां के लोगों की जरूरत को पूरा करने में लगे क्योंकि कुछ ही समय बचा है इस सरकार के लिए.प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खूंटी रहे हैं.इसके अलावा कई अन्य बड़े नेता भी झारखंड के अलग-अलग स्थान में आ रहे हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: