PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के जुएल ओराम पहुंचे रांची

postnxt

postnxt

Jan 13, 2026 · 12:17 AM
Share:
झारखंड भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के जुएल ओराम पहुंचे रांची
Advertisement

रांची : झारखंड भाजपा का संगठन पर्व अपने अंतिम लेकिन सबसे अंतिम चरण में पहुंच गया है।भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी सांसद प्रदीप वर्मा ने जारी किए प्रदेश अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय परिषद के चुनाव की समय सारणी।

13 और 14 जनवरी दो दिनों में संपन्न होगी चुनाव की प्रक्रिया…प्रदीप वर्मा

भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद प्रदेश चुनाव पदाधिकारी प्रदीप वर्मा ने आज प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गण के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। प्रदीप वर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से झारखंड में भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। प्राथमिक ,सक्रिय सदस्यता अभियान के साथ बूथ समिति,मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई है।अब संगठन पर्व के अंतिम चरण में आगामी 13 और 14 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय परिषद के सदस्यगण का चुनाव होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने राज्य चुनाव अधिकारी के रूप में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को नियुक्त किया है। इस प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी जुएल उरांव 12 जनवरी को देर शाम रांची पहुंचे।13 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का नामांकन होगा। दोपहर 2 बजे 3 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी। शाम 5 बजे तक इसी दिन नामांकन वापसी भी हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को 2 बजे अपराह्न हरमू बायपास रोड स्थित कार्निवाल हॉल में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गण के नामों की विधिवत घोषणा होगी। यदि प्रदेश अध्यक्ष केलिए एक से अधिक नामांकन पत्र स्वीकृत होने की स्थिति में मतदान कराए जाएंगे।इस प्रकार 14 जनवरी को भाजपा झारखंड के संगठन पर्व का विधिवत समापन होगा।

Found this article helpful? Share it:

Share: