रांची- भाजपा का गांव चलो अभियान बहुत खास है.इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे.लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का यह एक बड़ा अभियान है.इसको लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.इस बैठक में अभियान के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी शामिल हुए.नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी इस बैठक में शामिल हुए.इसके अलावा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा मुख्य रूप से इसमें शामिल हुए.इस अभियान के तहत राज्य के गांव में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रवास करेंगे.केंद्र सरकार की योजना के संबंध में लोगों को बताएंगे.इसके अतिरिक्त संगठन की तैयारी के संबंध में भी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे.प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि पार्टी का यह एक बड़ा अभियान है.ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का यह कार्यक्रम जोर शोर से चलेगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सिम जीतने का लक्ष्य है इसमें गांव की बड़ी भूमिका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कामकाज को बताया जाएगा. ग्रामीणों के आशीर्वाद से एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री ही बनेंगे.
भाजपा का गांव चलो अभियान क्यों है खास, क्या कहा भाजपा नेता प्रदीप वर्मा ने
postnxt
Jan 24, 2024 · 2:42 PM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
