PostNxt - Breaking News
Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिरनी में खूब दहाड़ा, जानिए क्या कहा

postnxt

postnxt

May 14, 2024 · 11:08 PM
Share:
Advertisement

गिरिडीह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसको छोड़ नहीं जाएगा क्योंकि यह पैसा गरीबों का है.गरीब का पैसा खाने वाला सलाखों के पीछे जाएगा.झारखंड में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की एक संयुक्त सभा गिरिडीह जिले के बिरनी में सभा को प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में नक्सलवाद की समस्या पूर्णतः समाप्त हो जाएगी.उन्होंने कहा कि अब और गरीब माता की कोख सूने नहीं होंगी.उन्होंने कहा कि चाहे आतंकवाद हो या फिर नक्सलवाद उसके खिलाफ अभियान चलता रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि किस प्रकार से भ्रष्टाचार के द्वारा अर्जित रुपए के ढेर मिले हैं,उससे यह लगता है कि झारखंड में क्या चल रहा है.प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग उनके भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से डरे हुए हैं इसलिए वह हमें हटाना चाहते हैं.उन्होंने कहा कि कोडरमा में ही इंडिया एलिसऋ के एक नेता ने उन्हें मारने की धमकी दी थी उन्होंने कहा कि ऐसी धमकी देने वालों को सभा में आई भीड़ जवाब दे रही है.प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोडरमा लोकसभा सीट हो या फिर गिरिडीह लोकसभा सीट या फिर देश की कोई अन्य लोकसभा सीट, लोगों को यह समझना है कि प्रत्येक सीट पर मोदी ही एमपी होगा और मोदी ही आगे पीएम होगा.गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के पेशवा मैदान में आयोजित इस बड़ी चुनावी सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो गिरिडीह लोकसभा सीट से प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी, कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी के कई प्रमुख नेता और विधायक मंच पर मौजूद थे.भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री गदगद दिखे.

Found this article helpful? Share it:

Share: