PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

देवघर के SP अजीत पीटर डुंगडुंग हटाए गए

postnxt

postnxt

Apr 02, 2024 · 5:32 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

-चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, देवघर SP को हटाने का निर्देश-

रांची- लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग में बड़ी कार्रवाई की है.चुनाव आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया है.सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक देवघर एसपी को हटाये जाने का आदेश सरकार को भेज दिया गया है.नये एसपी के लिए राज्य सरकार से पैनल मांगा गया है. नये एसपी पर निर्वाचन आयोग ही मुहर लगायेगा.

जानकारी के मुताबिक तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.ये बात निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपी कैसे थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है.वहीं एक दिव्यांग को भी जेल भेजने सहित कई अन्य आरोपों को देखते हुए उनको देवघर एसपी को पद से हटाने का आदेश दिया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: