PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन

postnxt

postnxt

Dec 21, 2023 · 10:14 PM
Share:
Advertisement

रांची -झारखंड सरकार ने राज्य के ग्यारह आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. इनमें कई अधिकारी ऐसे हैं जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. रांची में भी अधिकारी बदले गए हैं.

एक लंबे समय तक रांची सदर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) दीपक कुमार दुबे का भी तबादला कर दिया गया है.वे 2019 बैच के इस है.उन्हें उप विकास आयुक्त (DDC) बनाकर गिरिडीह में पदस्थापित किया गया है. चास (बोकारो) के एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को उपविकास आयुक्त, लोहरदगा बनाया गया है.इसके अलावा कोडरमा के एसडीओ संदीप कुमार मीणा को पश्चिमी सिंहभूम का उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है.पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहीं शताब्दी मजूमदार को परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जमशेदपुर के पद पर पद स्थापित किया गया है.
सरकार ने 2021 बैच के आईएएस अधिकारी उत्कर्ष कुमार को रांची सदर का एसडीओ बनाया है.पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे आशीष गंगवार को हुसैनाबाद (पलामू)को एसडीओ बनाया गया है.इसके अलावा 2021 बैच की ही विस्प्यूत श्रीकांत यशवंत को खूंटी का परियोजना समेकित जनजाति विकास अभिरक्करण के पद पर पदस्थापित किया गया है.पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे ओमप्रकाश गुप्ता को चास बोकारो का एसडीओ बनाया गया है.
कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार 2021 बैच के सन्नी राज को सिमरिया अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है.2021 बैच के ही अनिमेष रंजन को चाईबासा का एसडीओ बनाया गया है.इसके अलावा रिया सिंह को कोडरमा का एसडीओ बनाया गया है. सभी को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: