PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड में कांग्रेसी विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान से लगी आग

postnxt

postnxt

Jul 28, 2024 · 11:31 PM
Share:
Advertisement

रांची- कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के बयान से आग लगी हुई है.आग की लपट बिहार में भी जा पहुंची है.यहां पर भी कांग्रेस विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया आ रही है.शिल्पी नेहा तिर्की ने यह कहा है कि बिहार के लोगों ने रांची की डेमोग्राफी बदल दी है.उन्होंने बिहारी की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठिए ऐसे की .यहां के रहने वाले आदिवासी मूलवासी कालीन के किनारे पड़े कचरे की तरह दब गए हैं.इस बयान के बाद कांग्रेस की फजीहत हो रही है.कांग्रेस के नेता बयान पर कुछ खुलकर नहीं बोल रहे हैं.इधर शिल्पी नेहा तुर्की के पिता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि झारखंड में कई स्थानों पर डेमोग्राफी बदल गई है.रांची में ही कई जगहों पर स्थिति बदल गई है.अगर ऐसी ही स्थिति रही तो आने वाले समय में आदिवासी दिखाई नहीं देंगे.बंधु तिर्की ने वैसे तो इस बयान पर कुछ भी साफ तौर पर कहने से परहेज किया जो उनकी बेटी और मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया है.इधर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से हमलावर है.पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि शिल्पी नेहा तिर्की के बयान से कांग्रेस का चरित्र उजागर हुआ है.कांग्रेस के नेताओं को बताना चाहिए कि वह इस बयान के साथ हैं या नहीं.

Found this article helpful? Share it:

Share: