PostNxt - Breaking News
Advertisement

जैक रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए कैसा हुआ रिजल्ट

postnxt

postnxt

Apr 19, 2024 · 2:35 PM
Share:
Advertisement

रांची- झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. झारखंड बोर्ड 10 वीं में कुल 90.39 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. जैक बोर्ड की इस परीक्षा में झारखंड की बेटियों ने बाज़ी मारी है. हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय ने कमाल का प्रदर्शन किया है.
इस स्कूल की चार बेटियों ने टॉप 3 में जगह बनायी है. एक से लेकर 3 तक चारों टॉपर छात्राएं इसी स्कूल की हैं. पहले नंबर पर झारखंड टॉपर ज्योत्सना ज्योति को 99.2% मार्क्स मिले हैं. पर सना संजरी को 98.6% अंक मिले हैं. इसके अलावा थर्ड टॉपर में करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या को 98.4% अंक मिले हैं. बता दें कि इस साल 90.39% छात्र पास हुए हैं. जिसमें 54.20% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन, 40.63% सेकंड डिवीजन और 5.17% छात्रों ने थर्ड डिवीजन से पास किया है. इस साल जैक बोर्ड रिजल्ट में ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो इसमें जमशेदपुर अव्वल रहा है. जमशेदपुर से 94% छात्र पास हुए हैं. यहां के छात्र टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाये. वहीं स्थान पर हजारीबाग- 93%, तीसरे नंबर पर गिरिडीह 93.48%, चौथे नंबर पर लातेहार 93.23% के साथ रहा है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभी को बधाई दी है.नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने भी बच्चियों को बधाई दी है. भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने भी छात्र छात्राओं को सफलता पर बधाई दी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: