रांची- देश के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया.शांतिपूर्ण तरीके से चतरा हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर मतदान हो गया.हजारीबाग में मतदान प्रतिशत 65% से अधिक रहा है.अंतिम आंकड़ा कल तक आ पाएगा.उधर कोडरमा और चतरा लोकसभा सीट पर भी मतदान 60% से अधिक रहा .कोडरमा सीट पर मतदान सुबह बहुत अच्छी तरह शुरू हुआ .विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई पहले 4 घंटे में मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा.
भाजपा प्रत्याशी और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मतदाताओं ने विकसित भारत के संकल्प पर मोहर लगा दी है.तीनों लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा.उधर हजारीबाग लोकसभा सीट से प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी दावा किया कि पिछली बार से अधिक मार्जिन से भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करेगी.चतरा लोकसभा सीट पर भी कमल के खिलने का दावा किया जा रहा है.यहां से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पर मतदाताओं ने मोहर लगा दी है.
चतरा कोडरमा और हजारीबाग में शांतिपूर्ण मतदान ,जानिए कैसा रहा माहौल
postnext
May 20, 2024 · 10:19 PM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
