PostNxt - Breaking News
Advertisement

चतरा की घाटी में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

postnxt

postnxt

Apr 27, 2024 · 5:46 PM
Share:
Advertisement

चतरा :जिले की संघरी घाटी में पलटी यात्रियों से भरी सिटी राइड बस पलट गई. दुर्घटना में दो परीक्षार्थी समेत आधा दर्जन यात्री घायल, एक युवती समेत दो यात्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई.चतरा-डोभी मुख्यमार्ग एनएच 22 पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी ईलाके की घटना है.घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर सदर थाना के प्रभारी विपिन यादव और जेएमएम जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति पहुंचे.घायलों को रेस्क्यू कर ईलाज के लिए जिला अध्यक्ष ने अपने निजी और 108 एम्बुलेंस समेत पुलिस की गाड़ी से सदर अस्पताल भेजा.दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी.बस चतरा से यात्रियों को लेकर कुंदा जा रही थी.बस अनियंत्रित होकर संघरी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Found this article helpful? Share it:

Share: