PostNxt - Breaking News
Advertisement

चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे, अमित शाह से मिले

postnxt

postnxt

Aug 27, 2024 · 12:28 AM
Share:
Advertisement

रांची-  झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे .दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की.सोमवार को ही चंपाई दिल्ली पहुंचे थे. इस मुलाकात के दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा भी मौजूद थे.हिमंता विश्वा सरमा सोमवार को ही दिल्ली रवाना होने से पहले कहा था कि वह चाहते हैं कि चंपाई सोरेन भाजपा में आ जाएं.

ताजा जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को चंपई सोरेन भाजपा में विधिवत्त तरीके से शामिल होंगे.रांची में एक विशेष समारोह में भाजपा की सदस्यता लेंगे.इस प्रकार पिछले कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस समाप्त हो गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: