PostNxt - Breaking News
Advertisement

गुवाहाटी में चंपाई सोरेन और हिमंता विश्वा सरमा के बीच क्या हुई बात, जानिए

postnxt

postnxt

Sep 08, 2024 · 9:27 AM
Share:
Advertisement

रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले चंपई सोरेन पर भाजपा बड़ा दांव खेलने जा रही है.भाजपा जानती है कि चंपाई सोरेन जब आए हैं तो कुछ कमाल करके दिखाएं.इसके लिए उन्हें फुल फ्रीडम दिया गया है.हम बात कर रहे हैं भाजपा के अंदर खाने से जो चर्चा बाहर आई है. सभी लोगों ने देखा होगा कि 30 अगस्त को चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हुए.18 अगस्त को उनका एक भावुक पोस्ट आया था जिससे यह पता चल गया था कि वह झारखंड मुक्ति मोर्चा को त्यागने वाले झारखंड की राजनीति में चर्चा तेज हो गई जैसी चर्चा थी वैसा ही हुआ.चंपाई सोरेन चार दशक के राजनीतिक कैरियर में जी भाजपा पर हमला करते रहे.पर अब सब अच्छा लगने लगा.भाजपा ही इस राज्य का विकास कर सकती है.बांग्लादेशी घुसपैठिए की समस्या का निदान कर सकती है.

इधर सभी ने यह भी जान लिया होगा कि गुवाहाटी जाकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का आतिथ्य स्वीकार किया.उनके साथ परिवार के भी सदस्य थे.हिमंता विश्वा सरमा ने चंपाई सोरेन को भाजपा में लाने में बड़ी भूमिका निभाई है.अब जानिए सूत्रों के हवाले से जो खबर आई है उसमें कहा गया है कि चंपाई सोरेन को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व में फुल फ्रीडम दे दिया है.कोल्हान और संथाल में भाजपा का कमल खिलाने का जिम्मा उनके कंधे पर है.इसके लिए सभी तरह का सपोर्ट बीजेपी देगी.यह स्पष्ट हो गया है.गुवाहाटी में चंपाई सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा को बता दिया है कि किस तरह से चुनाव को लेकर काम करना है.असम के मुख्यमंत्री ने कह दिय दिया है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चंपाई सोरेन को प्रोजेक्ट करेगा.प्रोजेक्ट इस तरह से नहीं होगा कि वह मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े चेहरे हैं.बाकी यह कहा गया है कि वह पूरे प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.पूरी पार्टी उनके साथ रहेगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: