रांची- सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा को रविवार को बड़ा संकट का सामना करना पड़ा.चुनाव प्रचार के लिए मोहनपुर गई गीता कोड़ा को बंधक बना लिया गया.उनके साथ बदसलूकी की गई. गीता कोड़ा के अनुसार उनकी जान पर खतरा आ गया था.वह किसी तरह से लोगों के आशीर्वाद से बच पाई हैं.उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावना शेयर की है.उन्होंने कहा है कि लोग घबराए हुए हैं.खास तौर पर सत्ता पक्ष के लोगों ने हमला किया है.मालूम हो कि रविवार को गीता कोड़ा को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया था.3 घंटे तक वह बंधक बनी रही थीं.उनके साथ धक्कामुक्की भी की गई. इधर भारतीय जनता पार्टी ने गीता कोड़ा के साथ हुई घटना पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है.भाजपा ने कहा है कि जिले के एसपी ने समय पर फोन नहीं उठाया.उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.इसके अलावा संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी की भी लापरवाही नजर आई है.इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से पूरी रिपोर्ट मांगी है.
गीता कोड़ा ने सोशल मीडिया पर क्या कहा जानिए
postnxt
Apr 15, 2024 · 10:23 AM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
