PostNxt - Breaking News
Advertisement

कोयलाकर्मियों का दशहरा बल्ले-बल्ले, बोनस पर हो गया समझौता,जानिए कितना मिलेगा एक व्यक्ति को बोनस

postnxt

postnxt

Oct 08, 2023 · 11:15 PM
Share:
Advertisement

*कोल इंडिया में बोनस भुगतान पर बनी सहमति, जानिए कितना मिलेगा बोनस*

धनबाद: कोयला कंपनियों में काम करने वाले कर्मियों को दुर्गा पूजा का विशेष इंतजार रहता है एक तो इंतजार मां दुर्गा की पूजा अर्चना का तो दूसरा इंतजार इस मौके पर मिलने वाले सालाना बोनस का होता है.

इस विषय पर कोयला मजदूर संगठन और कोल इंडिया के बीच बातचीत होती है.बोनस तो देना ही है.मजदूर संगठन यह चाहते हैं कि अधिक से अधिक बोनस मिले.कोल इंडिया में बोनस पर रविवार को निर्णय हो गया है. पिछले साल से इस बार अधिक बोनस मिलेगा. इस बार 85000 रुपए बोनस के मद में भुगतान होगा. पिछले साल यह रकम 76500 रुपए थी.इस 21 अक्टूबर से पहले बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा.रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर फैसला ले लिया गया है. कोल इंडिया बोनस के मद में लगभग 1900 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जबकि धनबाद की भारत कोकिंग कोल लिमिटेड लगभग 300 करोड़ का भुगतान करेगी. थोड़े बहुत चर्चा के बाद सब कुछ तय हो गया.

Found this article helpful? Share it:

Share: