PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

कांग्रेस के बागी विधायक दिल्ली में ,अपनी जिद पर अड़े

postnxt

postnxt

Feb 19, 2024 · 10:52 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची – झारखंड में सियासी संकट बरकरार है.कांग्रेस के विधायक जो दिल्ली गए उनसे पार्टी के प्रमुख नेताओं की बातचीत हुई है पर समाधान नहीं निकला है.रिसोर्ट में भी कांग्रेस के विधायक नहीं हैं.वहां से निकल गए हैं.वैसे लोगों का कहना है कि सभी लोग राजस्थान चले गए हैं लेकिन ताजा जो जानकारी है सभी कांग्रेसी विधायक दिल्ली में ही हैं.
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से उनकी बात हुई है.पार्टी के अन्य केंद्रीय नेताओं से भी बात किए जाने की कोशिश हो रही है.इधर यह भी खबर उड़ी कि विधायकों का कोई अता-पता नहीं है.परंतु नजदीकी सूत्र बता रहे हैं कि सभी विधायक दिल्ली के पास ही एक फार्म हाउस में हैं.कांग्रेसी विधायकों की वही मांग है कि चंपाई सरकार में बने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को बदला जाए.उनकी जगह किसी को भी आलाकमान मंत्री बना दे कोई दिक्कत नहीं है.इधर सारा कुछ संशय के घेरे में है.कांग्रेसी विधायक कैसे मानेंगे इस पर चर्चा हो रही है लेकिन पार्टी के कुछ विश्वास सूत्र बताते हैं कि विधायकों की नाराजगी जल्द दूर हो जाएगी ने आलाकमान समझा देगा. इधर कंपासी विधायक का अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जो अन्य को देखकर भी मौन रहेगा उसका हस्त भीष्म और कर्ण की तरह होगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: