PostNxt - Breaking News
Advertisement

कांग्रेसी सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने

postnxt

postnxt

Dec 08, 2023 · 6:52 PM
Share:
Advertisement

रांची- कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपए मिले हैं.सूत्रों के अनुसार 200 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की गई है.इस विषय को भाजपा बड़ा मुद्दा बना रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खबर को ट्वीट किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है.इसके बाद से झारखंड समेत पूरे देश में भाजपा रेस हो गई है.झारखंड में बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि जिस प्रकार से जानकारी मिल रही है कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ रुपये से अधिक नगदी बरामद हुई है.यह गंभीर मामला है.बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि यह पैसा सिर्फ कांग्रेसी नेता के ही नहीं बल्कि अन्य लोगों का है और यह वॉल्यूम हजारों करोड़ तक जा सकता है.इसकी जांच होनी चाहिए.
बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि, इस मामले में कांग्रेसी सांसद धीरज साहू को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि और कहां-कहां पैसे छुपा कर रखे गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से भ्रष्टाचार की जननी रही है और यह जो पैसा है भ्रष्टाचार यानी कथित रूप से लूटपाट का पैसा है जिसमें झारखंड के सत्तारूढ़ दल भी शामिल है.उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ईडी के पास पूछताछ के क्यों नहीं जा रहे हैं,यह अब पता चल रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: