PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

ईडी ने जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया याद, जल्द बताएं पूछताछ के दिन और स्थान

postnxt

postnxt

Jan 27, 2024 · 11:44 AM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

ईडी ने सीएम हेमन्त सोरेन को 10 वीं बार भेजा समन, जानिए

रांची: बिहार में एक बार फिर अलग ही बयार है.फिर नीतीशे कुमार है.चलिए बिहार में जो हो रहा है सब लोग जान रहे हैं.पूरा नेशनल मीडिया उस पर लगा हुआ है.पल-पल की जानकारी ली जा रही है.नीतीश कुमार किन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं ,यह सब कुछ लोगों को समझ में आ गया है.बस समय का इंतजार है.बैठकों का दौर जारी है लेकिन इधर झारखंड में भी राजनीतिक गहमागहमी तेज है.इसकी वजह ईडी है.ईडी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री को याद किया है.जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने एक और पत्र भेजा है.इस पत्र में पूछताछ के लिए जगह और समय जल्द स्पष्ट करने को कहा गया है.यह 10 वीं बार समन CM हेमन्त सोरेन को दिया गया है. पहले पूछताछ जो 20 जनवरी को हुई उसके बाद एक बार फिर उन्हें कहा गया की 27 से 31 जनवरी के बीच का समय और स्थान पूछताछ के लिए दें.इस पर मुख्यमंत्री ने ईडी को पत्र भेज कर कह दिया कि 31 जनवरी तक उनके पास समय नहीं है.वे काफी व्यस्त हैं. ताजा पत्र जो दिया गया है वह एक बार फिर से समय निर्धारित करने के लिए जल्द से जल्द कहा गया है.अब देखना होगा मुख्यमंत्री क्या जवाब देते हैं.

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जमीन घोटाला मामले में यह दूसरी बार पूछताछ होनी है.इससे पहले 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास में सात घंटे की पूछताछ हुई.इस पूछताछ के बाद सभी जवाब का ईडी के अधिकारियों ने समीक्षा किया.जिसके बाद फिर समन जारी किया है. सूत्रों के अनुसार 20 जनवरी को जो पूछताछ हुई उसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई सवालों के जवाब ठीक तरीके से नहीं दे पाए.इधर-उधर टालमटोल करते रहे.प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारियों के अनुसार कई चीजों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जानकारी लेनी अभी बाकी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: