PostNxt - Breaking News
Advertisement

इंडी एलायंस की उलगुलान रैली में क्या हुआ खास

postnxt

postnxt

Apr 21, 2024 · 9:27 PM
Share:
Advertisement

रांची- भाजपा विरोधी इंडी एलायंस की उलगुलान रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित हुई.रैली अपने आप में ऐतिहासिक हुई.ऐतिहासिक इस लिहाज से कि गठबंधन दल के लोगों में ही मारपीट होने लगी.खून खराबा होने लगा.लोगों के सर फोड़े गए. नेताओं का भाषण मंच पर चल रहा था वहीं इधर कुर्सी फेंका -फेकी और मारपीट होने लगी.चतरा से कांग्रेस के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी. कहीं बहुत सुनियोजित तरीके से विरोध इस कार्यक्रम में हुआ.इसके अलावा कई चीजें ऐसी हुईं, उनकी चर्चा जरूरी है.प्रमुख नेताओं के भाषण के वक्त भीड़ छंटने लगी.मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जब रैली को संबोधित कर रहे थे उसे समय भीड़ आधी से अधिक जा चुकी थी.वहीं जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन चल रहा था तो कुछ सौ लोग ही है पंडाल में बचे हुए थे.रैली के आयोजकों ने दावा किया है कि रैली सफल रही है.
इस रैली को फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य के अलावे आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी संबोधित किया.इधर भाजपा ने कहा है कि रैली गठबंधन दलों के संस्कारों को आखिरकार दिखा दिया कि जिस प्रकार से गठबंधन के अंदर अंतरविरोध है, वह इस रैली में साफ तौर पर दिखा.मारपीट की स्थिति इसका उदाहरण है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मारपीट इस कारण से हुई होगी कि सभी लोग अपनी हिस्सेदारी के लिए प्रयास कर रहे हैं.बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे लोगों का यह समागम था, जमावड़ा था.इसलिए जनता सब कुछ समझ रही है.कुछ भी असर इसका नहीं होगा.इस रैली को हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया.सभी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की मोदी सरकार ने साजिश के तहत फंसाया है.इस चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार हाार रही है.इसकी विदाई होने जा रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: