PostNxt - Breaking News
Advertisement

अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ, जानिए क्या कहा भाजपा नेता प्रदीप वर्मा ने

postnxt

postnxt

Feb 05, 2024 · 11:48 PM
Share:
Advertisement

रांची – भगवान रामलला अयोध्या में बने मंदिर में आ गए हैं उनके दर्शन के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है इसके लिए भाजपा और भारतीय रेलवे ने समन्वय बनाकर अयोध्या तीर्थाटन का कार्यक्रम बनाया है. इसके लिए विशेष रूप से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है झारखंड से पहले ट्रेन बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई इसमें लगभग 1300 यात्री अयोध्या गए हैं.
अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को बोकारो स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर भाजपा के नेताओं ने रवाना किया.रेलवे के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे झारखंड बीजेपी के उपाध्यक्ष बालमुकुल सहाय और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने हरी झंडी दिखाए. झारखंड बीजेपी के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि साड़ियों के इंतजार के बाद सनातनधर्मियों का यह सपना साकार हुआ है.रामलला अपने घर आए हैं.उनके दर्शन के लिए देश दुनिया के हिंदू धर्मावलंबी अयोध्या आना चाह रहे हैं इसके लिए भारत सरकार ने व्यवस्था की है झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाना चाहते हैं हम आपको बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन में प्रत्येक यात्री को अयोध्या ट्रिप के लिए 1300 रुपये देने होते हैं .इस पैसे में आना-जाना खाना पीना रहना सारा कुछ शामिल है. बोकारो से खुलने वाली अयोध्या स्पेशल ट्रेन में जाने वाले यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयास से आज यह दिन देखने को मिला है.भगवान का दर्शन सुलभ हो रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: