PostNxt - Breaking News
Advertisement

संसद में आज अमित शाह पेश करेंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, विपक्ष के हंगामे से कार्यवाही प्रभावित

KARISHMA SANCHAY

KARISHMA SANCHAY

Jul 29, 2026 · 11:57 AM
Share:
संसद में आज अमित शाह पेश करेंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, विपक्ष के हंगामे से कार्यवाही प्रभावित
Advertisement

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। इस विधेयक के जरिए जन्म और मृत्यु से जुड़े पंजीकरण सिस्टम में बदलाव और सुधार का प्रस्ताव रखा जाएगा।

सरकार की ओर से आज कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को आगे बढ़ाने की तैयारी है। वहीं विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। संसद परिसर में राजनीतिक माहौल गरम रहने के आसार हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे और लगातार नारेबाजी के चलते लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। इसके बाद सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष की ओर से राम मंदिर चंदा मामले और जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की जा रही है। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए जांच की मांग उठाई।मानसून सत्र में सरकार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। यह विधेयक परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने से जुड़ा है।वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी परीक्षा विवादों को लेकर सदन में अपनी बात रख सकते हैं। अमित शाह द्वारा पेश किए जाने वाले जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक और अन्य अहम मुद्दों पर होने वाली चर्चा को लेकर सभी की नजर संसद की कार्यवाही पर बनी हुई है। हालांकि विपक्ष के विरोध के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित होने की संभावना भी बनी हुई है।

Found this article helpful? Share it:

Share: