
रक्षाबंधन का त्योहार आने को और सबके मन में एक ही सवाल होता किस समय पे राखी बंधना उचित होगातो आइये जानते है इस साल के शुभ मुहर्त . इस साल यानि 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्यार और विश्वास का यह पर्व इस बार खास माना जा रहा है, क्योंकि रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में बहनें बिना किसी रुकावट के पूरे दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, भद्रा 27 अगस्त की सुबह 9:09 बजे से शुरू होकर रात 9:25 बजे तक रहेगी। इसके बाद 28 अगस्त को राखी बांधने के लिए भद्रा की कोई परेशानी नहीं होगी। इस दिन शतभिषा नक्षत्र, सुकर्मा योग और मीन राशि में चंद्रमा का संयोग भी बन रहा है।
राखी बांधने के 5 शुभ समय
चर-लाभ-अमृत चौघड़िया: सुबह 6:08 से 10:53 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:53 बजे तक
शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:28 से 2:03 बजे तक
अपराह्न काल: दोपहर 1:44 से शाम 4:16 बजे तक
चर चौघड़िया: शाम 5:13 से 6:48 बजे तक
राखी बांधते समय भाई का मुंह पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है। पूजा की थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखें। पहले तिलक लगाये तिलक के बाद भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधें, घी के दीपक से आरती उतारें और उज्ज्वल भविष्य व लंबी उम्र की प्रार्थना करें. इसके बाद भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देकर उपहार भेंट करें.

