
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद अब और चर्चा में आ गया है। सुनीता के कुछ बयानों के बाद गोविंदा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसी बीच सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली ने गोविंदा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।जिनमे दोनों साथ नज़र आ रहे है .
तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में किसी का साथ देना जरूरी है। उन्होंने गोविंदा को बेहद टैलेंटेड और विनम्र कलाकार बताते हुए कहा कि किसी अभिनेता की काबिलियत उसकी उम्र से तय नहीं होती।
सोमी ने कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी अपनी राय रखी। उनका कहना है कि किसी कलाकार की प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती। अगर किसी अभिनेता को आज भी काम करने का मौका मिल रहा है और वह अपने हुनर को दर्शकों तक पहुंचाना चाहता है, तो इसमें गलत कुछ नहीं है।
गोविंदा और सुनीता के बीच क्यों बढ़ी तल्खी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ को लेकर विवाद बढ़ा है। फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार नजर आने वाली हैं, जिनकी उम्र गोविंदा से काफी कम है। दोनों को साथ देखे जाने के बाद सुनीता ने कथित तौर पर नाराजगी जाहिर की थी।
सुनीता के बयानों के बाद गोविंदा ने भी उन्हें अपनी सीमा में रहने की सलाह दी थी। अब इस पूरे मामले में सोमी अली की एंट्री ने चर्चा और बढ़ा दी है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

