PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU के कुलपति प्रो सी जगनाथन अहमदाबाद में, नोडल सेंटर पर हुई चर्चा

postnxt

postnxt

Mar 26, 2026 · 7:39 PM
Share:
SBU के कुलपति प्रो सी जगनाथन अहमदाबाद में, नोडल सेंटर पर हुई चर्चा
Advertisement

 

रांची: प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने अहमदाबाद स्थित इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर का दौरा किया गया। इस दौरान कुलपति ने केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सी. पी. सिंह (तकनीकी स्पेस स्टार्टअप्स के नोडल अधिकारी) से मुलाकात की। बैठक में भारत में तेजी से विकसित हो रहे स्पेस स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा उसमें विश्वविद्यालयों की भूमिका को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

प्रो जगनाथन ने आईएन-स्पेस के विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे इनोवेशन लैब, डिजाइन सेंटर तथा हाई-एंड सेंसर फैब्रिकेशन एवं टेस्टिंग लैब का भी अवलोकन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के लिए सहयोग, फंडिंग की संभावनाओं तथा छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तृत बातचीत की गई।

यदि यह पहल सफल होती है, तो सरला बिरला विश्वविद्यालय झारखंड में स्पेस स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने हेतु एक नोडल सेंटर के रूप में विकसित हो सकता है। इस सेंटर को आईएन-स्पेस का सहयोग प्राप्त होगा। इससे राज्य में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई है कि यह दौरा विश्वविद्यालय के लिए भविष्य में नए सहयोग और अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा।

#SBU #CJAGNATHAN #PradipVarma

Found this article helpful? Share it:

Share: