PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU और गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक करार पर बनी सहमति

postnxt

postnxt

Dec 25, 2025 · 11:34 PM
Share:
SBU और गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक करार पर बनी सहमति
Advertisement

 

रांची : प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला यूनिवर्सिटी, रांची और श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटी), गुड़गांव के बीच शैक्षणिक करार पर सहमति बनी है। इस आशय से संबंधित पत्र पर एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और एसजीटी के कुलपति प्रो हेमंत वर्मा ने हस्ताक्षर किया। इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अब शोध, परामर्श, शैक्षणिक तथा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग हेतु संबंधित गतिविधियों का आदान- प्रदान सुनिश्चित हो सकेगा।

इस एमओयू से विभिन्न शोध परियोजनाओं पर संभावित सहयोग, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के संयुक्त आयोजन के अलावा संकाय और छात्रों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिल सकेगा। साथ ही दोनों विवि के छात्रों को नवीनतम और अद्यतन जानकारियां मुहैया करवायी जा सकेगी।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए शैक्षणिक करार पर हर्ष व्यक्त किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: