PostNxt - Breaking News
Advertisement

रूस के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पहुंचकर रिसीव किया

postnxt

postnxt

Dec 04, 2025 · 11:14 PM
Share:
Advertisement

रूस के राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। तीस घंटे का यह दौरा है। दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल को दरकिनार कर पुतिन का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी से पुतिन गले मिले। भारत और रूस के दोस्ताना रिश्ते की झलक देखी गई।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा काफी सख़्त होती है। फिर भी पुतिन भारत की गाड़ी पर बैठे। पीएम मोदी उनके साथ बाईं ओर बैठे। दोनों प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था। रात्रि भोजन पर दोनों ने बात की।

पुतिन की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। भारत और रूस के बीच वार्ता होगी। रक्षा क्षेत्र में बड़ा समझौता होने की संभावना है।

Found this article helpful? Share it:

Share: