PostNxt - Breaking News
Advertisement

चंद्रयान-3‌ पर बधाई देने पीएम मोदी विदेश से सीधे पहुंचे बेंगलुरु, जानिए क्या की घोषणा

postnxt

postnxt

Aug 26, 2023 · 10:20 AM
Share:
चंद्रयान-3‌ पर बधाई देने पीएम मोदी विदेश से सीधे पहुंचे बेंगलुरु, जानिए क्या की घोषणा
Advertisement

बेंगलुरु: अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को विश्व में पहचान दिलाने वाला प्रसिद्ध संस्थान इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनान की यात्रा समाप्त कर सीधे बेंगलुरू पहुंचे. प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिक खूब बधाई देते हुए अपने शब्दों से उन्हें नमन किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग का वह पर अविस्मरणीय है. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर अंगद के पैर की तरह चांद पर पड़ा है. इसरो मुख्यालय में अध्यक्ष एस सोमनाथ और उनकी टीम को उन्होंने बधाई दी. उन्होंने घोषणा की की चंद्रयान- 2 जहां उतरा था उसका नाम तिरंगा पॉइंट कहलाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि 23 अगस्त जिस दिन चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरा, इस दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि आज उनकी बदौलत भारत विश्व में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे स्थान का भी नामकरण किया जहां पर चंद्रयान-3 का कैलेंडर चांद की सतह पर पड़ा. इस स्थान को शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने यह भी कहा मानव सभ्यता के लिए हमारा यह स्पेस मिशन काम करेगा. इसरो ने प्रधानमंत्री को चंद्रयान-3 की प्रतिकृति और लैंडिंग के बाद भेजी गई पहली तस्वीर देकर सम्मानित किया. इसरो में काम करने वाली महिलाओं से भी प्रधानमंत्री ने अलग से मुलाकात की.

Found this article helpful? Share it:

Share: