PostNxt - Breaking News
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटने से तबाही।अब तक सात लोगों की मौत।

postnxt

postnxt

Aug 17, 2025 · 11:40 AM
Share:
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटने से तबाही।अब तक सात लोगों की मौत।
Advertisement

श्रीनगर : एक और जगह बादल फटा है।जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है।एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिले में रात भर हुई भारी बारिश के बीच राजबाग और जंगलोट के जोध घाटी गांव में बाढ़ आ गई है।राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।कठुआ के जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बचाव और राहत अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से प्रभावित जोध घाटी में जहां पांच लोगों की जान चली गई, वहां गांव तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं जंगलोट इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोगों की जान चली गई। घरों में पानी घुस गया है। पुलिस थाने में भी पानी घुस आया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: