PostNxt - Breaking News
Advertisement

BPSC 70 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Jan 23, 2025 · 9:59 PM
Share:
BPSC 70 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानिए विस्तार से
Advertisement

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता पीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जहां एक और बहुत अभ्यर्थी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं वहीं आयोग ने इस बीच रिजल्ट घोषित कर दिया है.

बिहार लोक सेवा आयोग की अधिसूचना के अनुसार 70 वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा में 21581 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है. आयोग ने रिजल्ट से संबंधित कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिया है. अनारक्षित पुरुषवर्ग में कट ऑफ मार्क्स 91 रहा. वहीं अनारक्षित महिला वर्ग का कट ऑफ मार्क्स 81 रहा. प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है.

मालूम हो कि बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा राज्य के 36 जिलों के 912 केंद्र और पटना के 22 परीक्षा केंद्र पर 4 जनवरी 2025 को आयोजित हुई.

बिहार लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा को रद्द करने को लेकर बहुत सारे अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन को राजनीतिक रंग भी दिया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: