PostNxt - Breaking News
Advertisement

7 महीने पहले बनीं मां, अब सिर पर सजा Mrs India 2026 का ताज! आकांक्षा चौधरी की कहानी हर महिला के लिए प्रेरणा

KARISHMA SANCHAY

KARISHMA SANCHAY

Jul 25, 2026 · 12:16 PM
Share:
7 महीने पहले बनीं मां, अब सिर पर सजा Mrs India 2026 का ताज! आकांक्षा चौधरी की कहानी हर महिला के लिए प्रेरणा
Advertisement

कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इस बात को सच साबित किया है जयपुर की आकांक्षा चौधरी ने, जिन्होंने मां बनने के महज सात महीने बाद Mrs India 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। उनकी यह उपलब्धि उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो शादी या मातृत्व के बाद अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं। आकांक्षा का शैक्षणिक सफर भी बेहद शानदार रहा है।

 

उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और इसके बाद IIM अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग और कंटेंट क्रिएशन में भी रुचि रही, जिसने उन्हें ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का मौका दिया। मां बनने के बाद किसी भी महिला के लिए दोबारा फिटनेस हासिल करना आसान नहीं होता। आकांक्षा ने भी इस चुनौती का सामना किया। उन्होंने कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली के दम पर खुद को फिर से तैयार किया। रैंप वॉक, लंबे समय तक हील्स में प्रदर्शन और प्रतियोगिता की कठिन तैयारियों के बीच उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।आकांक्षा अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपने परिवार को देती हैं। उनका कहना है कि उनकी मां, सास और पति ने हर कदम पर उनका साथ दिया। परिवार के सहयोग और विश्वास ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया और अपने सपने को साकार करने का आत्मविश्वास दिया। Mrs India केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि विवाहित महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व को पहचान दिलाने वाला राष्ट्रीय मंच है। आकांक्षा चौधरी की सफलता यह साबित करती है कि शादी और मातृत्व किसी महिला के सपनों की मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत भी बन सकते हैं।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: