PostNxt - Breaking News
Advertisement

25 जून को भारत सरकार ने संविधान हत्या दिवस घोषित किया

postnxt

postnxt

Jul 12, 2024 · 10:47 PM
Share:
Advertisement

*25 जून ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित जानिए किसने क्या कहा*

रांची – भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित कर दिया है. इसकी अधिसूचना भारत के बजट में प्रकाशित कर दी गई है.इसमें कहा गया है कि 25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया था.इस आपातकाल में लोकतंत्र की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी. प्रेस पर पाबंदी लगा दी गई थी. विपक्षी नेताओं को जेल में भर दिया गया था.तरह-तरह की यातनाएं दी गई. इसलिए इस दिन को हमेशा के लिए याद किया जाना चाहिए.
भारतीय जनता पार्टी हमेशा से 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाती रही है. अब यह दिन सरकारी स्तर पर जाना जाएगा. भाजपा नेताओं का कहना है कि आज के युवा और आने वाली पीढ़ियों को यह दिन याद रहे, इसलिए ऐसा किया गया है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि 25 जून वह काला दिन है जो भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा.इस दिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की थी.देश में आपातकाल लगा दिया गया था.
इस पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर गए हैं. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान के कारण यह डर पैदा हुआ है. इसलिए सरकारी गजट में इसे प्रकाशित किया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: