PostNxt - Breaking News
Advertisement

postnxt

postnxt

Jun 12, 2024 · 8:51 PM
Share:
Advertisement

भुवनेश्वर – ओडिशा में 24 साल के बीजू जनता दल शासन का अंत हो गया है.उड़ीसा में नई सरकार बन गई है.भुवनेश्वर में आयोजित शपथग्रहण समारोह में मोहन चारण मांझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे.पिछले 24 साल से यहां पर बीजू जनता दल का शासन था जिसका नेतृत्व नवीन पटनायक कर रहे थे.
लोकसभा चुनाव के साथी उड़ीसा विधानसभा का चुनाव भी हुआ था. भाजपा ने यहां की 150 सीटों में से 78 सीटों पर कब्जा जमाया. भाजपा ने यहां दो मुख्यमंत्री भी बनाए हैं के सिंह देव और प्रभाती परीदा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह अश्विनी वैष्णव,धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी प्रमुख रूप से शामिल रहे.इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाह मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए .निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी इस समारोह में मौजूद थे उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने शपथ दिलाई.

Found this article helpful? Share it:

Share: