
14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। जिसके बाद दर्शकों में बहुत उत्साह देखने को मिल रही।एक तरफ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ है, तो दूसरी ओर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’। रिलीज के साथ ही दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरुआती दो दिनों के आंकड़ों में ‘आवारापन 2’ ने साफ बढ़त बना ली है।
तीसरे दिन सुबह तक किस फिल्म ने मारी बाजी?
तीसरे दिन यानी 16 अगस्त की सुबह 11 बजे तक सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘आवारापन 2’ करीब 1.05 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 18 फीसदी रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 56.80 करोड़ रुपये अभी तक पहुंच है।
वहीं दूसरी ओर ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो तीसरे दिन सुबह 11 बजे तक फिल्म ने करीब 32 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 10 फीसदी दर्ज की गई। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन लगभग 19.57 करोड़ रुपये हो गया।
शुरुआती आंकड़ों से यह साफ है कि तीसरे दिन भी ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर आगे चल रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन मजबूत शुरुआत की थी। दूसरे दिन भी इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
दूसरी ओर, ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन अपनी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की। सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।
वहीं आवारापन 2 साल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी अहम भूमिका में हैं। शुरुआती बॉक्स ऑफिस ट्रेंड को देखते हुए फिलहाल ‘आवारापन 2’ ने मुकाबले में मजबूत बढ़त बना रखी है। हालांकि तीसरे दिन का अंतिम कलेक्शन रात तक सामने आने के बाद साफ होगी।

