PostNxt - Breaking News
Advertisement

छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान संपन्न, जानिए अंदर की बात

postnxt

postnxt

Nov 07, 2023 · 11:05 PM
Share:
Advertisement

डेस्क: वर्तमान समय में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं.वैसे तो यह कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले यह सबसे बड़ा लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है और इसे सेमी फाइनल के रूप में देखा जा रहा है.

7 नवंबर को वर्तमान चुनावी दौर के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया.नक्सल प्रभावित इलाकों में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों में मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा है. यहां पर 273 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 71% से अधिक मतदान हुए हैं मतदाताओं में महिला की संख्या उत्साह जनक रही.

मिजोरम में भी सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है.यहां विधानसभा में 40 सीटें हैं. यहां पर 174 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार यहां पर 77% से अधिक मतदान हुए हैं. ताजा जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर हुए मतदान में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का दावा किया है. छत्तीसगढ़ में कल 90 सीटों पर मतदान होना है.मंगलवार यानी 7 नवंबर को इनमें से 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया.कांग्रेस ने कहा है कि पहले चरण के मतदान में पार्टी को जबरदस्त सफलता मिलेगी.छत्तीसगढ़ में दूसरा चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है.शेष बची 70 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे. बाकी राजस्थान,तेलंगाना,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शेष बचे विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोरों पर है.

Found this article helpful? Share it:

Share: