रांची: यह झारखंड का बड़ा मामला है।यह शर्मनाक भी है।झारखंड में एक बड़ा मामला सामने आया है।अभी हाल ही में निशा भगत सुसाइड केस का मामला था।यह अभी चल ही रहा है।उसके बाद अब यह एक बड़ा ही गंदा आरोप लगा है।माननीय यानी विधायक पर एक बड़ा आरोप लगा है।सिमडेगा से कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा पर गंभीर आरोप लगा है। इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
दरअसल आरोप यह है कि 14 साल की एक नाबालिक लड़की पहले सिमडेगा में विधायक के घर पर रहने लगी। विधायक ने उसे अच्छी शिक्षा देने का आश्वासन दिया था। उसके बाद उस नाबालिग को रांची लाया गया। रांची के धुर्वा स्थित विधायक आवास में उसके साथ शारीरिक प्रताड़ना भी की गई। ऑनलाइन दर्ज कराई गई शिकायत में यह कहा गया है कि विधायक तरह-तरह से उसे प्रताड़ित करने लगे ।आवास में 5 अगस्त 2026 को उसने विधायक आवास नंबर 12 में जबरदस्ती दुष्कर्म किया उसके बाद जान से मारने की धमकी दी जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की को पूरी तरह से डराया गया उसे जान मारने की धमकी दी गई।![]()
दुष्कर्म की बात दूसरे को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इधर पता चला है कि नाबालिग का जबरन गर्भपात कराया गया हटिया के डीएसपी नीरज ने कहा कि मामला सामने आया है। पोक्सो एक्ट के तहत अनुसंधान किया जा रहा है और युक्ति संगत कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर झारखंड के राजनीतिक गर्म आ गई है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा थाना के बाहर नारेबाजी की डीएसपी नीरज के अनुसार विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।इधर भारतीय जनता पार्टी ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की है।
ऑनलाइन शिकायत आने के बाद सारी चीजों से पुलिस अवगत हुई। मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर आरोपी विधायक भूषण बाड़ा ने सभी आरोपी को खारिज करते हुए इसे साजिश बताया।

