रांची : निजी विश्वविद्यालय की श्रेणी में सरला बिरला विश्वविद्यालय का नाम बड़ा होता जा रहा है। यहां स्टूडेंट्स की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। नए डिपार्टमेंट्स भी खुल रहे हैं। यही कारण है कि झारखंड ही नहीं बल्कि देश में भी बिरला लीगेसी से जुड़े इस विश्वविद्यालय का नाम हो रहा है। यहां हरा भरा कैंपस है जो आकर्षण का बड़ा कारण है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शानदार ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सी जगनाथन ने कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय में अच्छे – अच्छे शिक्षक हैं जो स्टूडेंट्स की अपेक्षाओं को पूरा करते हैं। संसाधन की उपलब्धता काफी अच्छी है। विश्वविद्यालय की ओर से स्टूडेंट्स को अनेक सुविधाएं मिलती हैं। क्लास रूम से इतर फील्ड के अनुभव को बराबर महत्व दिया जाता है। विदेश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से शैक्षणिक करार है। इसका भी बड़ा लाभ मिलता है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस समारोह के मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप वर्मा थे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम् ‘ की प्रस्तुति काफी शानदार थी। भारत की मोदी सरकार ने इस राष्ट्र गीत का वंदन और अभिनंदन इसे पूर्णता देकर किया है।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ इंटरेक्शन किया। इसके माध्यम से लोगों की भावना सामने आईं। सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने कहा कि आज की तारीख में सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के समक्ष नशापान से दूरी बनाने की है। यह बहुत बड़ी समस्या है।
नशा किसी भी व्यक्ति को खोखला कर देती है। साथ ही उन्होंने गाली गलौज की गंदी आदत से परहेज करने की अपील युवाओं से की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में रजिस्ट्रार प्रो श्रीधर बी दांडिन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अनगिनत लोगों ने भारत माता के मान सम्मान और देश के अभिमान के लिए बलिदान दिया। उन्हें नमन करने की जरूरत है । इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने रंगारंग देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए।
_________________
आप कार्यक्रम के वीडियो भी देख सकते हैं।

