रांची: हर साल झारखंड में विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता है। आज से 14-15 साल पहले यह कार्यक्रम दो दिनों का होता था। अब एक दिन का होने लगा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते थे। कवि सम्मेलन होता था। इस बार सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस समारोह में एक सर्वश्रेष्ठ विधायक को सम्मानित किया जाता है।
शुक्रवार को झारखण्ड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के आवासीय कार्यालय में विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई।चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता यखण्ड विधानसभा के स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने की।
समिति के सदस्य नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी, विधायक स्टीफन मराण्डी, विधायक रामचन्द्र सिंह टेली/ऑनलाइन शामिल हुए। विधायक सुरेश पासवान, वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार एवं प्रभारी सचिव-सह-सदस्य सचिव रंजीत कुमार उपस्थित बैठक में उपस्थित रहें।
सर्वसम्मति से मझगांव से JMM विधायक निरल पुरती को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया।हम बता दें कि निरल पुरती वर्ष 2005, 2014 और 2019 एवं 2024 में विधायक बने। वर्तमान में मझगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें वर्ष-2026 के लिए भगवान बिरसा मुण्डा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस पुरस्कार के लिए कई मापदंड होते हैं। एक तो सीनियर को मिलता है। सदन में उनकी मौजूदगी भी मायने रखती है।
चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट विधान सभा कर्मी के रूप में 06 (छः) विधान सभा कर्मियों का भी चयन किया है, इन्हें स्व० कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
1. किरण सुमन बाखला – उपसचिव
2. सुषमा सिन्हा – उपसचिव
3. रविकान्त समीर तिर्की – प्रशाखा पदाधिकारी
4. अली अहमद – अधीक्षक
5. शिवराज राम – वरीय ट्रेजरी सरकार
6. संजय कुमार मेहता – अनुसेवक
22 नवम्बर को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट विधायक को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो, चाँदी शिल्ड के साथ 51,000/- रूपये की सम्मान राशि प्रदान की जायेगी।
उत्कृष्ट कर्मियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्रशस्ति पत्र,शॉल एवं मोमेंटो के साथ प्रत्येक को 21,000/- रूपये सम्मान राशि के रूप में प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में में पूर्व विधायक भी आमंत्रित किए जाते हैं।

