रांची: यह महत्वपूर्ण समाचार है।आज प्रोजेक्ट भवन में वाणिज्य-कर विभाग की CT-MIS परियोजना के अंतर्गत नए सिस्टम इंटीग्रेटर Choice Consultancy Services के साथ एकरारनामा हस्ताक्षर समारोह आयोजित हुआ। इसमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल हुए।
इस परियोजना का उद्देश्य वाणिज्य-कर विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाना है। नई प्रणाली के माध्यम से कर प्रशासन को सुदृढ़ करने, प्रक्रियाओं को सुगम बनाने तथा विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
इस अवसर पर वाणिज्य-कर सचिव अमित कुमार सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

