नई दिल्ली: शुक्रवार का दिन देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाएगा,क्योंकि इस दिन भारत सरकार ने यह तय किया है कि लोकसभा की सीटों को 50 फ़ीसदी अधिक कर दिया जाए। इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के दौरान दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव आने वाले हैं।इन पर भी चर्चा की गई है।हम बता दें कि लोकसभा की जो सीटें बढ़ेंगी ,ये अगले 25 साल यानी 2051 तक के लिए होंगे।दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव में से एक महिला आरक्षण को लागू किया जाना है।इसके अलावा परिसीमन से संबंधित संशोधन विधेयक भी लाया जाएगा।यह भी स्पष्ट किया गया है कि लोकसभा की सीटों में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों की आशंका दूर किया जा रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। राज्यों की विधानसभाओं की भी सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएंगी।केंद्र सरकार पिछले संविधान संशोधन यानी 131 वां संशोधन विधेयक में भी संशोधन पर विचार कर रही है। हम आपको बता दें कि वर्तमान समय में लोकसभा की 543 सीटें हैं।इनकी संख्या बढ़कर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है।वैसे 815 सीटों का एक मोटा मोटी आकलन किया गया है।35 सीटों पर निर्णय लेने का विकल्प खुला रखा गया है। इससे बिहार में फिलहाल 40 लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 60 हो जाएगी।झारखंड में यह संख्या 14 से बढ़कर 21 हो जाएगी।झारखंड में विधानसभा की सीटों की संख्या 81 से बढ़कर 122 हो जाएंगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि देश के भविष्य के दृष्टिकोण से महिला आरक्षण संबंधित कानून और परिसीमन संशोधन विधेयक काफी महत्वपूर्ण होंगे। सांसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगा। हम जानते हैं कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना है। मोदी सरकार को इन विधेयकों को पारित कराने के लिए 2/3 बहुमत की जरूरत है।

