रांची : रांची में आज बड़ा बवाल हुआ । बड़ी घटना हो सकती थी। भाजपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आमने सामने आ गए थे। भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भिड़ने को तैयार थे। हरमू बाईपास रणक्षेत्र में बदल गया था।
कांग्रेस के भाजपा मुख्यालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर नारेबाजी के अलावा टमाटर, अंडे और तो और पत्थर भी चले। पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। भाजपा के कई नेता घायल हो गए। कांग्रेस के लोगों को चोट लगी। प्रशासन की ओर से संयम का परिचय देने का प्रयास किया गया।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने कांग्रेस का साथ दिया। बैरिकेडिंग खोल दिया गया। उल्टे BJP के नेता और कार्यकर्ताओं को पीटा गया। कांग्रेस के लोग भी आंदोलित थे। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूरा बवाल काटा।
दिल्ली से उठी आग की चिंगारी रांची पहुंच गई है। कल भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था। उसी का जवाब आज कांग्रेस देने आई थी। आज के प्रदर्शन या घेराव में शामिल पहले अंडा चला, फिर टमाटर चले, उसके बाद पानी की बोतल और फिर तो पत्थर चलने लगे। पत्थर तो पुलिस को भी लगे। भाजपा और कांग्रेस के लोग एक दूसरे पर यह सब करने का आरोप लगाया।
पत्थरबाजी के कारण जी मीडिया के कैमरामैन टोप्पो का सिर फट गया। ईटीवी के ललन प्रसाद को भी चोट लगी। वैसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने इधर से पत्थर चलने की बात से इंकार किया है। कांग्रेस ने भी कहा कि भाजपा के लोगों ने पत्थर, टमाटर, अंडा फेंके हैं।
भीड़ को संभालने में प्रशासन को मुस्तैदी से लगना पड़ा।SDO कुमार रजत और रूरल एसपी गौरव गोस्वामी खूब मेहनत किए। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाये गए थे। दोनों तरफ के आक्रोशित नेता और कार्यकर्ताओं को संभालने का प्रयास किया गया। पुलिस जहां जरूरत पड़ी वहां डंडे का अच्छा इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेता सोनल शांति ने कहा कि केंद्र सरकार स्टूडेंट्स का भविष्य ख़राब कर रही है। बीजेपी के लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं।
भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने भाजपा की ओर से मोर्चा संभाल रखा था। विधायक सी पी सिंह भी मौजूद थे। दीपक प्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश में कम रहते हैं विदेश में अधिक रहते हैं। वे अराजकता फैलाना चाहते हैं। सी पी सिंह ने कहा है पत्थरबाजी कांग्रेस के लोगों ने की है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि कांग्रेस यहां गुंडा लेकर आई थी। गुंडों ने उत्पात किया। भाजपा के लोगों ने कुछ नहीं फेका है।

