रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक पानी टंकी यानी जल मीनार गिर गई है। यह घटना कोतवाली थाना के समीप घटी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार एक मजदूर की मौत हो गई है। कुछ के दबे होने की आशंका है। पानी गिरने से अफरातफरी मच गई। यह पानी टंकी पेयजल स्वच्छता विभाग की थी।
पानी टंकी गिरने के बाद विभाग के अफसरों के हाथ पांव फूल गए। जेसीबी मंगाया गया है। और जानकारी दी जाएगी।

