रांची: यह IPRD की खबर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को रांची के डॉ. कामिल बुल्के पथ (पुरुलिया रोड) स्थित आर्चबिशप हाउस में आयोजित रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक एवं प्रतिष्ठापन समारोह में सम्मिलित हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आनंद डेविड खाल्खो को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दीं। उनके सफल कार्यकाल की भी कामना की। इस अवसर पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद, फादर अजित कुमार खेस सहित अन्य धर्मगुरु एवं गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

