रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कई तरह के अपराध हो रहे हैं।हत्या, दुष्कर्म,चोरी, मारपीट, चेन स्नैचिंग की वारदात रोज हो रही है। राजधानी के पोश इलाके में भी इस तरह की घटना लगातार हो रही है। आज पुलिस ने कुछ बड़ा काम किया है।
झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी और चेन स्नैचिंग गैंग सक्रिय है। बार बार घटना हो रही है।गैंग के बढ़ते आतंक के बीच रांची में पुलिस ने चेन स्नैचर का हाफ एनकाउंटर कर दिया। पुलिस को देख यह अपराधी फरार हो रहा था तब पुलिस ने मजबूरन गोली चलाई।।घटना के बाद युवक के पास से पाँच सोने की चेन और बाइक बरामद की गई है। साथ ही तीन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घायल को पुलिस ने रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बीआईटी थाना क्षेत्र की है
चेन स्नैचर को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इसी बीच बीआईटी के पास पुलिस को बाइक सवार दिखा। उसे रोक कर पूछताछ की जा रही थी तभी पुलिस का हथियार छिन कर भागने की कोशिश करने लगा।जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी.एनकाउंटर के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।घटना के बाद युवक की तलाशी ली गई. जिसमें पाँच सोने की चेन बरामद की गई है। वहीं बाइक को जब्त किया गया है।
पुलिस ने साफ कहा कि अगर कोई भी शहर में उत्पात मचाने की कोशिश करेगा।उसके साथ सख्ती से निबटा जाएगा।साथ ही दुर्गा पूजा को लेकर विशेष टीम बदमाशों पर नजर रख रही है। जिससे उनपर शिकंजा कसा जा सके।त्योहार के समय ऐसे लोग सक्रिय हो जाते है।

