रांची: यह चिंताजनक समाचार है। डकैती की घटना हुई है।जिले के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक के बाद एक दो बड़ी वारदातों को अंजाम दी है। इससे शहर के लोग चिंतित हैं।
रविवार की रात कांके इलाके में पेट्रोल पंप के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद अब रिंग रोड स्थित एक तीन मंजिला मकान में हथियारों से लैस करीब पांच अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घर के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की है।
अपराधियों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया, उससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस सक्रिय हुई। मौके पर पुलिस के साथ टेक्निकल सेल और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों के आने-जाने के रास्ते, इस्तेमाल की गई कार और घटनास्थल से मिलने वाले संभावित सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है। टेक्निकल टीम को भी लगाया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है। कृषि विभाग के अधिकारी रमाशंकर प्रसाद के घर डकैती हुई है।

